• Breaking News

    Monday, 17 April 2017

    10 मिनट में मौके पर पहुंचेगी योगी सरकार की हाईटेक एंबुलेंस!

    10 मिनट में मौके पर पहुंचेगी योगी सरकार की हाईटेक एंबुलेंस!


    यूपी: 10 मिनट में मौके पर पहुंचेगी योगी सरकार की हाईटेक एंबुलेंस!

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एडवांस एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया. गंभीर मरीजों के लिए ये सेवा नि:शुल्क और एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस होगी. एडवांस एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने का काम जारी है. कोशिश की जा रही है कि एंबुलेंस 10 मिनट में मौके पर पहुंचे.
    जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस एडवांस एंबुलेंस सेवा की घोषणा
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस एडवांस एंबुलेंस सेवा की घोषणा की. योगी ने कहा कि सरकार अपने वादे पूरे कर रही है. जल्द ही 100 और एंबुलेंस शुरू करने की योजना है. उन्होंने कहा कि यूपी को नंबर वन बनाने के लिए काम करने में स्पीड भी जरूरी है. इस मौके पर योगी ने कहा, स्वास्थ्य सेवा को बेहतर करने का काम जारी है और कोशिश की जा रही है कि एंबुलेंस 10 मिनट में मौके पर पहुंचे.
    Samajwadi Ambulance
    यूपी की योगी सरकार ने जिस 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई, वो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की हैं. इनके संचालन की सारी ज़िम्मेदारी राज्य की है. इससे पहले एंबुलेंस सेवा में समाजवादी शब्द जोड़ने को लेकर भी विवाद रहा है. चुनाव आयोग ने ये शब्द हटाने के निर्देश दिए थे. पहले से चल रही कुल 150 एम्बुलेंस में ये अपडेट किया गया है.
    एम्बुलेंस में रहेगी जीपीएस की सुविधा
    आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 150 एम्बुलेंस का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है. इस परियोजना की कुल लागत लगभग 95 करोड़ है. एडवांस एम्बुलेंस सेवा मुहैया कराने वाली एजेंसी द्वारा लखनऊ में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. प्रत्येक एम्बुलेंस में जीपीएस की सुविधा रहेगी. यूपी की जनता को यह सेवा नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाएगी.
    खबरों के मुताबिक जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) या मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) की कॉल के आधार पर कंट्रोल रूम से मरीजों को एम्बुलेंस उपलब्ध करायी जाएगी.
    इसके साथ ही योगी सरकार राशन बांटने वालों पर भी कार्रवाई करेगी. सरकारी अनाज वितरण में बिहार की तर्ज पर यूपी में भी कूपन सिस्टम लागू होगा. इसके लिए योगी सरकार के अधिकारी बिहार से जानकारी लेंगे.
    छत्तीसगढ़ के बाद अब बिहार का भी दौरा करेगें योगी सरकार के अफ़सर
    छत्तीसगढ़ के बाद अब योगी सरकार के अफ़सर बिहार का भी दौरा करेेेंगे. आपको बता दें कि पिछले महीने यूपी के खाद्य मन्त्री और विभाग के अधिकारी छत्तीसगढ़ गए थे. जहां धान की ख़रीद के साथ-साथ PDS सिस्टम को भी देखा था. सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर अब यही टीम बिहार जाएगी. सरकारी अनाज बांटने में कूपन व्यवस्था कैसे काम करती है ? यही समझने के लिए यूपी वालों ने बिहार जाने का फ़ैसला किया है.
    इस मौके पर सीएम योगी ने कई बड़े ऐलान भी किए. योगी ने कहा कि बीपीएल परिवारों का फिर से सर्वे होगा. मजदूरों का दो लाख का बीमा होगा. जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ एंटी लैंड टास्क फोर्स बनेगा और 3 साल से ज्यादा एक जगह पर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला होगा.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel