• Breaking News

    Friday, 31 March 2017

    ...अब रेशमा ने लगायी तीन तलाक खत्म करने गुहार!

    ...अब रेशमा ने लगायी तीन तलाक खत्म करने गुहार!


    ...अब रेशमा ने लगायी तीन तलाक खत्म करने गुहार!

    उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है. रेशमा नामक महिला ने तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाई है. आपोक बता दें कि इससे पहले सहारनपुर जिले में ही तीन तलाक का दंश झेलने वाली महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इसे खत्म करने के लिए कहा है. पुलिस ने महिला के पति, देवर व दो ननदोई के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
    फोन पर ही दे दिया तलाक 
    सहारनपुर के बेहट अड्डा क्षेत्र के गंगोत्री विहार की रहने वाली रेशमा की शादी साल 2010 मे देहरादून में हुई थी. रेशमा के पति के पड़ोस में ही रहने वाली किसी युवती से अवैध सम्बध थे. इन सम्बधों का रेशमा ने विरोध किया तो उसके पति ने उसे उसके मायके भेज दिया और फोन पर ही उसे तलाक दे दिया.
    शगुफ्ता का आखिरकार हो गया गर्भपात 
    रेशमा आज सहारनपुर जिले के कस्बा नानौता में शगुफ्ता से मिलने जिला चिकित्सालय आई थी. शगुफ्ता दो पुत्रियों की मां है और तीन माह की गर्भवती होने पर उसके पति ने तो तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया और उसका गर्भ गिराने के लिये शगुफ्ता के पेट पर पैर मारा. जिला चिकित्सालय मे शगुफ्ता का आखिर गर्भपात हो गया.
    हजारों महिलाओं और नवविवाहिताओं का जीवन न हो सके बर्बाद
    जिला चिकित्सालय में ही रेशमा ने पत्रकारों को अपनी पीड़ा बताई और मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से तीन तलाक को शीघ्र समाप्त कर समान नागरिक संहिता लागू कराने की मांग की ताकि हजारों महिलाओं और नवविवाहिताओं का जीवन उसकी तरह बर्बाद न हो सके.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel