• Breaking News

    Friday, 21 April 2017

    ताज में विदेशी मॉडल्स के भगवा दुपट्टे उतरवाने के मामले ने पकड़ा तूल

    ताज में विदेशी मॉडल्स के भगवा दुपट्टे उतरवाने के मामले ने पकड़ा तूल


    ताज में विदेशी मॉडल्स के भगवा दुपट्टे उतरवाने के मामले ने पकड़ा तूल

    ताज महल में जाने से पहले विदेशी मॉडल्स से भगवा रंग के दुप्पटे को उतारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. आपको बता दें कि आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) ने इन मॉडल्स के भगवा रंग के दुप्पटों को ताज महल के बाहर ही रखवा लिया था.
    इस बात का विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी की ओर से कहा गया है, अगर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ताज महल देखने आते हैं तो क्या उन्हें भी अपने भगवा रंग के कपड़े बाहर रखने होंगे. आगरा बीजेपी अध्यक्ष की तरफ से इस मामले की शिकायत करते हुए संस्कृति मंत्री को पत्र भी लिखा गया है.
    आपको बता दें कि दो दिन पहले ताज महल देखने आईं 34 देशों की मॉडल्स के पास भगवा रंग के दुप्पटे मौजूद थे, जिन्हें जांच के दौरान ताज महल के बाहर ही रखवा लिया गया था. एएसआई ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि ताजमहल में धार्मिक प्रतीक चिन्ह और पूजा सामग्री पर रोक है.
    अब इस बात का विरोध करते हुए हिंदू जागरण मंच और बीजेपी युवा मोर्चा की तरफ से इस बात का विरोध करते हुए कहा गया है कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है. जबकि पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एएसआई ने कहा है कि उन्होंने सिर्फ नियमों का पालन किया.
    इस पूरे मामले पर बोलते हुए एएसआई के अधीक्षक भुवन विक्रम सिंह ने कहा, ‘मुझे इस अभी तक पूरे मामले की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा की अभी तक जो भी जानकारी उन्हें मिली है वो मीडिया के जरिए ही मिली है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वहां तैनात सीआईएसएफ जवानों से पूरे मामले की जानकारी मांगी गई है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel