• Breaking News

    Wednesday, 19 April 2017

    कैबिनेट बैठक के अलावा रात में योगी सरकार ने लिए अहम फैसले, अखिलेश की स्मार्टफोन स्कीम रद्द

    यूपी: कैबिनेट बैठक के अलावा रात में योगी सरकार ने लिए अहम फैसले, अखिलेश की स्मार्टफोन स्कीम रद्द


    यूपी: कैबिनेट बैठक के अलावा रात में योगी सरकार ने लिए अहम फैसले, अखिलेश की स्मार्टफोन स्कीम रद्द

     यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी एक महीने पूरे होने पर भी चैन की सांस नहीं ले रहे. कल रात उन्होंने फिर से धड़ाधड़ कई फैसले लिए. सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्मार्टफोन स्कीम को रद्द कर दिया है. इन फैसले से अलग सीएम योगी ने 600 से ज्यादा पुलिसवालों का तबादला और मेक इन इंडिया की तर्ज पर मेक इन यूपी अभियान चलाने जैसे अहम फैसले भी लिए.
    क्या थी स्मार्टफोन स्कीम ?
    अखिलेश ने पिछले साल दिसंबर में स्मार्टफोन स्कीम लॉन्च की थी. इस योजना के लिए अबतक करीब 1.4 करोड़ लोगों ने आवेदन दिया था. इस योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को दिया जाना था जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा हो, दसवीं पास कर चुके हों और परिवार की आय पांच लाख से कम हो.
    योगी आदित्यनाथ चैन से बैठने के मूड में नहीं है. एक महीने पूरे हो चुके हैं लेकिन काम की रफ्तार बिल्कुल थमी नहीं है. कल उन्होंने दोपहर में तीसरी कैबिनेट में कई बड़े फैसले लिए. इनमें सबसे अहम हैं–
    • गोरखपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर योगी गोरखनाथ एयरपोर्ट करना
    • आगरा एयरपोर्ट का नाम दीन दयाल एयरपोर्ट करना।
    • इसके अलावा यूपी में बीस नए कृषि विज्ञान सेंटर बनाने का फैसला हुआ
    • राजमाता सिंधिया पर लिखी किताब राजपथ से लोक पथ पर बनी फ़िल्म एक थी रानी ऐसी को टैक्स फ्री किया गया
    रात होते होते योगी सरकार के और भी कई अहम फैसले लिए.
    • 626 दागी पुलिवालों के ट्रांसफर किया गया.
    • गोरखपुर में चिड़ियाघर बनाने को मंजूरी दे दी गई.
    • 1 महीने में सरकारी संपतियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का ऐलान किया गया.
    • ये भी कहा गया कि एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन होगा.
    • पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र को आधार से जोड़ने का ऐलान किया.
    • मेक इन इंडिया की तर्ज पर ‘मेक इन यूपी’ अभियान चलाने का ऐलान किया गया.
    • राजस्व बढ़ाने के लिए लिए नई आबकारी नीति बनाने की बात कही गई.
    • इसके अलावा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिये व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाने का ऐलान किया गया.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel