• Breaking News

    Monday, 3 April 2017

    योगी को प्रेजेंटेशन देंगे यूपी के सभी बड़े अफसर, UPPSC के चेयरमैन अनिरुद्ध यादव भी तलब

    योगी को प्रेजेंटेशन देंगे यूपी के सभी बड़े अफसर, UPPSC के चेयरमैन अनिरुद्ध यादव भी तलब


    योगी को प्रेजेंटेशन देंगे यूपी के सभी बड़े अफसर, UPPSC के चेयरमैन अनिरुद्ध यादव भी तलब

    उत्तर प्रदेश के लिए आज और कल का दिन बेहद अहम है. आज से यूपी के सभी बड़े अफसरों की सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने क्लास लगेगी. सब अपने अपने विभागों का प्रेजेंटेशन दिखाएंगे और कल यूपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होनी है, जिसमें किसानों की कर्ज़ माफी समेत कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है.
    आज से सीएम योगी की क्लास शुरू हो रही है, इस क्लास में यूपी के बड़े अधिकारियों की परीक्षा होगी. आज से 20 अप्रैल तक प्रमुख सचिव सीएम योगी को अपने विभागों का प्रेजेंटेशन देंगे.  आज बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभागों का लेखा जोखा पेश होगा. वहीं परीक्षाओं में नकल रोकने पर भी फॉर्मूला बनने की उम्मीद है.
    यानि अगले सत्रह दिनों तक रोज़ाना अलग-अलग विभागों के बड़े अधिकारी सीएम योगी की क्लास में आएंगे. उनके साथ अपने विभाग के लिए रोडमैप भी होगा कि वो आने वाले वक्त में ऐसा क्या करने वाले हैं, जिससे जनता का फायदा होगा. इसके अलावा कल का दिन भी बेहद अहम है, क्योंकि सरकार बनने के 17वें दिन कैबिनेट की बैठक होगी.
    अमूमन सरकार बनते ही कैबिनेट की बैठक हो जाती है. पहली कैबिनेट बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि बीजेपी के संकल्प पत्र के मुताबिक सीएम योगी इसमें लघु और सीमांत किसानों की कर्जमाफी के फैसले पर मुहर लगा सकते हैं. यांत्रिक कत्लखाने बंद करने का फैसला भी इसी बैठक में हो सकता है. इतना ही नहीं, भाग्यलक्ष्मी स्कीम और दलित उत्पीड़न के मामलों के लिए विशेष अदालतों की स्थापना पर भी फैसला इसमें मुमकिन है.
    UPPSC के चेयरमैन तलब
    भर्तियों में खास जाति को फायदा पहुंचाने के आरोपों पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव को तलब किया है. एमएलसी दिनेश सिंह की शिकायत पर UPPSC के चेयरमैन को तलब किया गया है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel