• Breaking News

    Wednesday, 3 May 2017

    BJP देशभक्तों की पार्टी, गरीबों के लिए काम कर रही है मोदी सरकार: अमित शाह

    BJP देशभक्तों की पार्टी, गरीबों के लिए काम कर रही है मोदी सरकार: अमित शाह


    BJP देशभक्तों की पार्टी, गरीबों के लिए काम कर रही है मोदी सरकार: अमित शाह

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ‘जातिवाद, परिवार और तुष्टिकरण’ की राजनीति करने वालों पर करारा हमला बोला. यूपी बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी देशभक्तों की पार्टी है और मोदी सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है. शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जीत के साथ विनम्र बनना पडेगा और जवाबदेही भी स्वीकार करनी होगी.
    Amit Shah_Lucknow
    जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण…ये तीन नासूर
    अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पार्टी की पहली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र में एसपी, बीएसपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण…ये तीन नासूर देश की राजनीति पर लगे हुए थे. राज्य की जनता ने उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की राजनीति को इससे मुक्त किया है.’’
    पूरे देश में लहराना चाहिए पार्टी का परचम
    अमित शाह ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है कि 10 सदस्यों से शुरू हुई बीजेपी आज 11 करोड़ सदस्यों वाला सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है. कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज पार्टी की 14 राज्यों में अपने बल पर सरकार है जबकि तीन राज्यों में सहयोगी दलों के साथ सरकार है तथा लोकसभा में 282 सांसद है और देश के विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में 1387 विधायक है. लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं को इतने से ही संतोष नहीं करना चाहिये बल्कि पूरे देश में पार्टी का परचम लहराना चाहिये.’’
    शाह ने मनमोहन को बताया ‘मौनी बाबा’
    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ‘मौनी बाबा’ की संज्ञा दी. शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में कहा जाता है कि वह विदेश यात्राएं अधिक करते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘पहले तो जब श्रीमान ‘मौनी बाबा’ विदेश जाते थे तो मालूम ही नहीं पड़ता था. मोदी तो मनमोहन सिंह की तुलना में कम विदेश जाते हैं लेकिन अब पता चलता है कि प्रधानमंत्री विदेश गये हैं.’’
    Amit Shah_Yogi Adityanath
    कार्यकताओं को विनम्र और जवाबदेह बनने की जरूरत: अमित शाह
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली अपार सफलता के बाद पहली बार राजधानी लखनऊ पहुंचे अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि अब राज्य में उनकी सरकार बन चुकी है, इसीलिए अब उन्हें पहले से ज्यादा विनम्र एवं जवाबदेह बनने की जरूरत है. उन्होंने यह बात बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर कही. इस दौरान उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
    योगी आदित्यनाथ के काम की सराहना
    शाह ने कहा, “पार्टी को दलितों, पिछड़ों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति से जोड़ने की जरूरत है.” बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यो की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव में जो वादे जनता के साथ किए थे, उन्हें पूरा करने का सिलसिला योगी सरकार ने शुरू कर दिया है. अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में पार्टी के सामने एक आदर्श मौजूद है. उनके काम से प्रेरणा लेकर यहां की सरकार अपना काम अच्छे ढंग से आगे बढ़ा सकती है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel