• Breaking News

    Wednesday, 3 May 2017

    देश और ज्यादातर राज्यों में BJP की सरकार होने के बावजूद सीमायें सुरक्षित नहीं: मायावती

    देश और ज्यादातर राज्यों में BJP की सरकार होने के बावजूद सीमायें सुरक्षित नहीं: मायावती


    देश और ज्यादातर राज्यों में BJP की सरकार होने के बावजूद सीमायें सुरक्षित नहीं: मायावती

    बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आज कहा कि केंद्र के साथ साथ देश के अधिकांश राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है लेकिन इसके बावजूद देश का आम नागरिक और सीमायें सुरक्षित नहीं है और अक्सर वीर जवान शहीद हो रहे हैं. पूरे देश में आक्रोश और बेचैनी है. ऐसे में जनता की अपेक्षा है कि अगर फिर से सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है तो वह नरेंद्र मोदी सरकार को जरूर करनी चाहिये.
    गोरक्षा, बूचड़खाना, लव-जेहाद, श्मशान-कब्रिस्तान और तीन तलाक जैसे मुद्दे
    मायावती ने कहा कि अब समय आ गया है कि गोरक्षा, बूचड़खाना, लव-जेहाद, श्मशान-कब्रिस्तान और तीन तलाक जैसे संकीर्ण और विभाजनकारी मुद्दों से ध्यान हटाकर देशहित और देश की कानून व्यवस्था एवं सीमाओं की सही चिंता की जाए ताकि मनुष्यों की जान जानवरों से सस्ती न हो.
    मायावती आज बीएसपी की राजस्थान इकाई के पदाधिकारियों को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने एक बयान में कहा कि बीजेपी की सरकारों की गरीब किसान व जनविरोधी नीतियों से न तो आम जनता का और न देश का भला हो सकता है. केंद्र के साथ साथ देश के ज्यादातर राज्यों में बीजेपी की सरकार है, लेकिन देश का आम नागरिक और देश की सीमायें आज भी असुरक्षित है. जिस तरह से अक्सर सीमाओं पर वीर जवान शहीद हो रहे हैं वह किसी से छिपा नहीं है.
    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर देश की आम जनता को अनेक कानूनों में बांधा जा रहा है, किन्तु उससे देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर अशांति का माहौल सुधर नहीं पा रहा है. सैनिकों की हत्याओं और उनके शवों के अपमान से पूरे देश में बेचैनी व आक्रोश है.
    जरूरत हो तो मोदी सरकार को जरूर करनी चाहिए सर्जिकल स्ट्राइक
    बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि ऐसे में जनता की अपेक्षा है कि अगर फिर से सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत हो तो वह भी मोदी सरकार को जरूर करनी चाहिये. साथ ही केंद्र सरकार को अपनी पाकिस्तान संबंधी नीति की समीक्षा अवश्य करनी चाहिये.
    मायावती ने आरोप लगाया कि बीजेपी शासित अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में भी राज्य सरकार जनहित और जनकल्याण की घोर अनदेखी कर रही है और कट्टरवाद, जातिवाद, भगवाकरण, गोरक्षा आदि के धार्मिक और भावनात्मक मुद्दों पर ज्यादा ध्यान दे रही है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel